जमीन विवाद में महिला को लगाई आग

90 फीसदी जली पीड़िता बोली- भतीजों ने हाथ पकड़े, जेठ ने पेट्राेल उड़ेलकर लगा दी आग
समनापुर में रिश्तेदार ने बेटों के साथ मिलकर महिला को लगाई आग
रिश्तेदार ने बेटों के साथ मिलकर महिला को लगाई आग
पहले पुलिस टालती रही, परिजन एसपी से मिले तब दर्ज की FIR
बनखेड़ी के समनापुर गांव में जमीन बंटवारे के विवाद में चचेरे परिवार के तीन लोगाें ने महिला पर पेट्राेल डालकर जान से मारने की कोशिश की। महिला ज्ञानबाई पति गैंदालाल दुबे (40) करीब 90 फीसदी जल गई है। ज्ञानबाई होशंगाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती है। उसकी हालत नाजुक है। परिजनों का आरोप है कि बनखेड़ी पुलिस ने एफआईआर तक नहीं लिखी।
परिजन जब एसपी संतोष सिंह गौर से मिले तब तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कर तुरंत गिरफ्तारी के आदेश दिए गए। मंगलवार शाम तक आरोपी महेश पिता जमना प्रसाद दुबे और उनके दो बेटे बसंत और सोनू दुबे को पुलिस पकड़ नहीं पाई। दर्द से कराहती ज्ञानाबाई ने पुलिस को अपने रिश्तेदारों की क्रूरता बताई तो सबका दिल दहल उठा।
महिला ने बताया कि जमीन बंटवारे काे लेकर कुटुंब के जेठ महेश दुबे से हमारा दाे साल से विवाद चल रहा है। गांव में हमारा और महेश दुबे का खलिहान सटा हुआ है। साेमवार सुबह करीब 10 बजे मैं गांव की एक महिला के साथ काम करने खले में गई थी, तभी महेश दुबे गालियां देने लगा।
मैंने गाली देने से मना किया ताे पड़ाेस के खले में माैजूद महेश दुबे और उसके बेटे बसंत, साेनू दुबे मेरे पास आ गए। बसंत और सोनू ने मुझे पकड़ लिया और महेश ने पेट्राेल उड़ेलकर आग लगा दी, जिसके बाद मैं खलिहान से भागी, तभी गांव के लोगोें ने पानी डालकर मुझे बचाया और मेरे घरवालों को बुलाया।
परिजन बाेले- आरोपी रिश्तेदारों ने दो दिन पहले दर्ज कराया झूठा केस
ज्ञानबाई के पति गैंदालाल और बेटी साेनम दुबे ने बताया कि आराेपियाें ने दाे दिन पहले ही हमारे खिलाफ बनखेड़ी थाने में लड़ाई-झगड़ा करने काे लेकर झूठा केस दर्ज कराया था।
उमरधा चौकी प्रभारी एसआई सुरेश चाैहान ने गैंदालाल दुबे काे थाने में बैठा लिया और अभद्रता कर डराया। साेनम ने बताया कि आराेपी परिवार दबंगई से हमें डरा रहे हैं। दाे साल से तहसील कार्यालय में बंटवारे का प्रकरण लंबित है। अस्पताल में माैजूद पीड़ित के भतीजे आयुश दुबे ने बताया कि आराेपियाें ने जब घटना काे अंजाम दिया उस समय पीड़िता की दाेनाें बेटियां और पिता पिपरिया के लिए निकले थे। आराेपियाें ने अकेला पाकर पीड़िता पर हमला किया और घटना काे अंजाम दिया।
90 फीसदी जली महिला, अब बोल भी नहीं पा रही
दर्द से कराहती ज्ञानबाई शाम तक बमुश्किल बोल पा रही थी। रात में बोलना बंद कर दिया। उनकी हालत नाजुक है। डाॅक्टरों के मुताबिक महिला 90 प्रतिशत जल गई है।
टीम भेजी है, एसआई के खिलाफ जांच कराएंगे
आराेपियाें काे गिरफ्तार करने के लिए टीम भेजी है। मामले में दाेनाें पक्षाें के बीच तहसील न्यायालय में जमीनी विवाद चल रहा था। हाल ही में दाे दिन पहले भी उमरधा थाने में हुई शिकायत के बाद दाेनाें पक्षाें के खिलाफ चाैकी प्रभारी ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर समझाइश दी थी। एसआई सुरेश चाैहान के खिलाफ जाे आराेप लगाए गए हैं, उस पर वरिष्ठ अधिकारी जांच कराएंगे। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
अनूप सिंह नैन, टीआई बनखेड़ी